नई दिल्ली। महेंद्रा पार्क इलाके में शादी का झांसा देकर चचेरे भाई ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद घर वालों को इस बात की जानकारी हुई। इस बाबत पीड़िता की शिकायत पर महेंद्रा पार्क थाने में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अब तक आरोपित को पकड़ नहीं सकी है।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीया पीड़िता परिवार के संग जहांगीरपुरी इलाके में रहती है। वह 10वीं कक्षा की छात्र है। पीड़िता की इमारत की दूसरी मंजिल पर चचेरा भाई भी रहता है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीब एक माह पहले आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने पुलिस को बताने की धमकी दी तो शादी करने का झांसा दिया। ऐसे में पीड़िता ने स्वजन को घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन शनिवार को अचानक पीड़िता की तबियत खराब हो गई। पीड़िता की मां उसे लेकर जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गई, जहां डाक्टर ने जांच के बाद बताया कि पीड़िता गर्भवती है। इसके बाद घटना की जानकारी स्वजन को हुई।
शाहबाद डेरी इलाके में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बच्ची दस मार्च की रात को घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक गायब हो गई। आसपास खोजने पर वह नहीं मिली तो स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस ने अपहरण की धारा में मामला दर्ज कर लिया।
बताया जाता है कि 11 मार्च की सुबह एक शख्स बच्ची को साथ लेकर उसके घर पहुंचा। उसने नाम अपना नाम भवानी बताया। लेकिन शाम को अचानक बच्ची की तबीयत खराब हो गई तो उसे ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर डाक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके बाद एफआइआर में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई। वहीं बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपरेशन के बाद बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपित की पहचान नहीं हो पाई है।