नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 3 जून को उत्कर्षा पवार (Utkarsha Pawar) को अपना हमसफर बना लिया। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ऋतुराज गायकवाड़ की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस ने उन्हें इस नई पारी के लिए बधाई दी है।
आईपीएल 2023 में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने नई पारी शुरू कर दी है। शनिवार को ऋतुराज, उत्कर्षा के साथ विवाह के बंधन बंध गए। शादी में कई क्रिकेटर भी शामिल हुए हैं। एक तस्वीर में चेन्नई के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। ऋतुराज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
धोनी के साथ वायरल हुई थी तस्वीर
बता दें कि आईपीएल 2023 फाइनल जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम खिलाड़ी अपने परिवार के साथ दिखे थे। लगभग सभी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई थी। इनमें उत्कर्षा और ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल थे। दोनों ने ट्रॉफी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो क्लिक करवाई थी। उसके बाद से उत्कर्षा की चर्चा जोरों पर थी।
4 June 2023 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
डेवोन कॉनवे के साथ की ओपनिंग
गौरतलब हो कि चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आईपीएल का 16वां सीजन बेहतरीन गुजरा। डेवोन कॉनवे के बाद टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते ऋतुराज गायकवाड़ को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) के लिए भारत टीम में स्टैंड बाई खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया था, लेकिन उन्होंने शादी के चलते अपना नाम वापस ले लिया था।