Home Breaking News श्रीकांत त्यागी मामले को लेकर सपा में बवाल, नोएडा महानगर उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

श्रीकांत त्यागी मामले को लेकर सपा में बवाल, नोएडा महानगर उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Share
Share

नोएडा। नोएडा सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता के मामले में घिरे श्रीकांत त्यागी प्रकरण को समाजवादी पार्टी (सपा) मुद्दा बनाकर भाजपा पर हमलावर है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी के पूर्व मंत्री और विधायक शाहिद मंजूर के नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है, जिसने शुकवार को ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में पहुंचकर श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी से मुलाकात की। उधर, विरोध में एक दिन पहले यानी बृहस्पतिवार शाम को ही समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल ने विरोध में इस्तीफा दे दिया।

सपा के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री नारद राय, मुजफ्फरनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, गौतमबुद्धनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, नोएडा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री भूषण त्यागी, गाजियाबाद के सेवाराम त्यागी, सपा निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्रवण कुमार त्यागी और मुजफ्फरनगर के दीपक त्यागी उर्फ बांबी शामिल रहे। सोसायटी में सिर्फ नौ नेताओं को जाने की इजाजत मिली। सपा का प्रतिनिधिमंडल श्रीकांत त्यागी की पत्नी से उनके परिवार के साथ हुए उत्पीड़न के संबंध में जानकारी लेने के अपनी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को देगा।

पीड़ित पक्ष के यहां प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग

सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पीड़ित पक्ष के यहां प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग की है। दीपक विग ने कहा कि पिछले दिनों जिस प्रकार से श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसायटी की महिला के साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की किया गया। जिसे नोएडा के सभी लोग आहत हुए थे। इस संबंध में समाजवादी पार्टी ने प्रेस कंन्फ्रेंस के साथ-साथ एक खुला पत्र लिखकर श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। इसके तुरंत बाद श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी भी हुई थी।

See also  तीनों कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान का संयुक्त किसान मोर्चा ने किया स्वागत, कहा- 'घोषणा के प्रभावी होने की प्रतीक्षा करेंगे'

इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा श्रीकांत त्यागी की पत्नी व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया था। उनको प्रताड़ित भी किया गया था। जिस प्रकार श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसायटी में दहशत फैलाई गई और महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया और एक जाति विशेष को गाली देने का काम किया गया। इस संदर्भ में पार्टी से आग्रह है कि क्यों न एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित पक्ष की महिला के पास भी भेजा जाए। जिससे नोएडा महानगर में एक सकारात्मक संदेश लोगों के बीच में जाए और यह निर्णय जातिवाद के खिलाफ भी होगा।

Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...