किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोपी एक सिक्योरिटी गार्ड को नोएडा सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नीरज शर्मा के रूप में हुई है। नीरज उसी सोसायटी में गार्ड था जहां पर पीड़िता और उसकी मैं काम करती थीं।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-128 स्थित एक सोसाइटी में काम करने वाली किशोरी और उसकी मां को मकान मालिक की शिकायत पर चोरी के आरोप में पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि किशोरी को गाजियाबाद के राजकीय सुधार गृह में रखा गया था।
अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसे गाजियाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जब किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई तो पता चला कि वह गर्भवती है।
किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह जिस सोसायटी में काम करती थी, वहां के सिक्योरिटी गार्ड नीरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
नोएडा : किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर 39 थाने के थानाध्यक्ष राजीव बालियान के मुताबिक, 20 फरवरी 2022 को सलारपुर कॉलोनी से 15 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। इस मामले में उसके परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने अगवा किशोरी को बरामद किया और पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे अमित नामक युवक अगवा करके ले गया था। बालियान के अनुसार, किशोरी ने अमित पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।