नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार परवेज अहमद का सोमवार की सुबह निधन हो गया। परवेज अहमद पत्रकार के साथ-साथ एक लेखक भी थे। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे।
परवेज अहमद ने मशहूर लेखक गुलशेर शानी की बेटी सोफिया शानी से शादी की थी। उनसे दो बेटियां रूही और सुबूही हुईं। वह भी मीडिया में कार्यरत हैं। पत्रकारिता जगत से लेकर लेखन जगत के लोगों ने परवेज के निधन पर शोक व्यक्ति किया।
वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लेखक, पत्रकार और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष का 75 वर्ष उम्र में निधन हो गया।
वहीं, प्रशांत टंडन ने X (पूर्व में ट्विटर) पर परवेज अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहुत दुख के साथ सुचित करना पड़ है कि सीनियर जर्नलिस्ट और साहित्यकार परवेज़ अहमद हम संबसे हमेशा के लिये जुदा हो गए हैं।