नोएडा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल ने पार्टी के नोएडा महानगर की कार्यकारिणी में शिवराम यादव को महानगर उपाध्यक्ष घोषणा की है। इससे पहले नोएडा बहलोलपुर निवासी शिवराम यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में नोएडा महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही पूर्व में समाजवादी पार्टी सरकार में युवजन सभा अध्यक्ष रह चुके हैं वह लंबे समय से पार्टी के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जारी सूची के अनुसार, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वीकृति से महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया हैं।
वहीं शिवराम यादव ने पार्टी आलाकमान को धन्यवाद कहां, और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कहीं।