Home Breaking News प्यार में महिला के बाद खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

प्यार में महिला के बाद खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज

Share
Share

अलीगढ़। खैर कस्बा के गौमत चौराहे के पास मंगलवार की रात एक युवक ने मकान में घुस कर एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। भागते युवक का भीड़ ने पीछा किया तो उसने खुद के सिर में भी गोली मार ली। इसे जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जबकि महिला का इलाज सीएचसी खैर में चल रहा है। महिला ब्यूटी पार्लर संचालक है, जिसके पति से हमलावर का कई महीने से विवाद चल रहा है। इस घटना को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह है मामला

घटना करीब आठ बजे की है। गौमत चौराहे के पास रहने वाले अनिल शर्मा की पत्नी 35 वर्षीय रेनू शर्मा घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। कस्बेे के मोहल्ला नई बस्ती का विनोद महिला के घर में घुस गया और गोली चला Woman shot दी। उस समय अनिल बाजार गए थे। घर में पत्नी व दो बच्चे ही थे। रेनू के हाथ में गोली लगी। चीख पुकार सुन आसपास के लोग आ गए, तभी विनोद भाग निकला। लोगों ने डंडे लेकर इसका पीछा किया।

युवक ने खुद ही कनपटी पर मार ली गोली

विनोद गौमत गांव की तरफ भागने लगा। इसने भीड़ पर तमंचा ताना तो लोगों ने ईंट-पत्थर हाथ में ले लिए। विनोद जान बचाने के लिए एक प्राइवेट हास्पीटल में घुस गया। यहां से कर्मचारियों ने बाहर निकाल दिया। तब विनोद ने खुद को कनपटी के पास गोली मार ली, जो कि अंदर नहीं गई। कनपटी को रिगड़ते हुए निकल गई।

See also  इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय खिलाड़ी की हुई घर वापसी, इस वजह से लौटे स्वदेश

पुलिस ने युवक को पकड़ा

मौके पर आई पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। क्राइम इस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा व सोफा चौकी इंचार्ज गौरव चौधरी ने मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचा। यहां से विनोद को रेफर कर दिया गया। क्राइम इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि घायल महिला के पति अनिल शर्मा ने विनोद के खिलाफ प्राण घातक हमले की तहरीर दी है। इसमें बताया है कि आरोपित युवक पुराना परिचित है। और हमसे रंजिश मानता है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...