Home Breaking News सेब को छीलकर खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसका सही जवाब
Breaking Newsलाइफस्टाइल

सेब को छीलकर खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसका सही जवाब

Share
Share

नई दिल्ली। “रोज़ाना एक सेब खाएंगे, तो डॉक्टर से दूर रह पाएंगे”…यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी, जो सच भी है। आखिर सेब में इतने पोषक तत्व जो होते हैं। वहीं, कई लोग सेब के छिलके निकालकर खाते हैं, जिसके पीछे स्वच्छता और स्वाद से जुड़े मसला है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि सेब का छिलका उतार देने से आपको कई पोषक तत्व नहीं मिल पाते। जी हां, सेब का पल्प जहां फाइबर, विटामिन-ए, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कार्ब्स से भरपूर होता है, वहीं, छिलके में और भी कई गुण छिरपो होते हैं।

सेब को छिलके समित खाएंगे, तो ये फायदे होंगे

  1. फेफड़ों की सुरक्षा: सेब के छिलके में क्वेरसेटिन (quercetin) होता है, एक एंटी इंफ्लामेटरी यौगिक है जो फेफड़ों को कई बीमारियों से बचाता है।
  2. स्वस्थ दिल: सेब के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने में मदद करत हैं, जिससे दिल सेहतमंद रहता है।
  3. वज़न घटाने में मददगार: सेब के छिलके पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और आप ओवरइटिंग से बचते हैं। वर्कआउट के साथ अगर आप कैलोरी के सेवन को कम करते हैं, तो यह आपकी वज़न घटाने में मदद करते हैं।
  4. स्वस्थ पाचन तंत्र: सेब के छिलकों में वज़न घटाने के लाभों के पीछे इसमें मौजूद फाइबर है, वही लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही हड्डियों को भी हेल्दी रखता है। यह डायबिटीज़ के मरीज़ों में पाचन को बेहतर बनाए रखता है और साथ ही जो लोग कब्ज़, गैस या पेट फूलने से जूझते हैं, उनके लिए कारगर साबित होता है।
  5. विटामिन का समृद्ध स्रोत: सेब विटामिन्स-ए, के और सी से भरपूर होता है। इसके अलावा इनमें पोटैशियम, कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है, जो सेब को किडनी, दिल, दिमाग़, त्वचा और हड्डियों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं।
See also  चोरी किये गये 10,700 रुपये व एक जोड़ी चांदी की पायल व अवैध असलाह सहित एक शातिर चोर गिरफ्तार

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...