चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी की घटना पर 32 साल का एक भारतीय मछुआरा के. वीरावेल (K Veeravel) गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना तब हुई जब घायल वीरावेल सहित 10 मछुआरे पुदुकोट्टई जिले के कोडियाकराई समुद्र क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। यह जानकारी समचारा एजेंसी ने सीआइडी, रामेश्वरम के क्यू ब्रांच पुलिस (Q Branch Police) के हवाले से दी है।
बता दें कि पिछले महीने श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से देश के जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। साथ ही उनकी नौकाएं जब्त भी जब्त कर ली थी।