देहरादूनः उत्तराखंड की चर्चित वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वयोवृद्ध नेत्री और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थी और लम्बे समय से बीमार चल रही थीं।
सुप्रीम कोर्ट उपलब्ध कराएगा लाइव स्ट्रीमिंग का भारतीय भाषाओं में अनुवाद, CJI ने दी ये जानकारी
विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 6 बजे घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर श्रीमती बलूनी को परिजन इलाज के लिए मैक्स अस्पताल भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लम्बे समय से हृदय रोग के साथ आयु संबंधी विभिन्न रोगों से ग्रस्त थीं। इसके बावजूद वह लगातार सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती रहती थीं। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं।
बता दें कि राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेता विपक्ष यशपाल आर्य सहित विभिन्न राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।