मथुरा। फरह थाना के गांव परखम में गणतंत्र दिवस के मौके पर डीजे साउंड बजाने को लेकर एक युवक की पिटाई के बाद दो पक्षों में कई घंटे तक पथराव और लाठी चली। पुलिस ने मामला शांत किया। पथराव में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव बना है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
शुक्रवार की सुबह परखम में एक कई जगह कार्यक्रम चल रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक के सामने एक समुदाय के लोग डीजे पर महापुरुष भीमराव आंबेडकर के गाने बजाए जा रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम गार्ड बनवारी सिंह ने कहा कि आज 26 जनवरी है, इसलिए देश भक्ति गाने चलाएं जाए, इसी बात से नाराज लोगों ने गार्ड की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद और ईंट पत्थर फिकने लगे, जिसमें दो लोग घायल हो गए। चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने पर फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और फिर पथराव होने लगा।
पुलिस ने लोगों को खदेड़ा
थाना प्रभारी फरह कमलेश मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में कई थानों की फोर्स पहुंचने पर पुलिस ने लोगों को खदेड़ा दिया। उसके बाद पूरे गांव में फ्लैग मार्च किया।