Home Breaking News मुंबई में फर्जी पासपोर्ट बनवाने में सुनील आहुजा गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

मुंबई में फर्जी पासपोर्ट बनवाने में सुनील आहुजा गिरफ्तार

Share
Share

बुलंदशहर। फर्जी पासपोर्ट के मुकदमे में वांछित सुनील आहूजा को पुलिस ने शुक्रवार देर रात ईलना नहर पुल के समीप से दबोच लिया। मुंबई पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर सुनील आहूजा को अपने साथ ले गई।

मुंबई पुलिस टीम को बदमाश समझकर सुनील को छुड़ाया था 

थाना औरंगाबाद के गांव ईलना निवासी सुनील आहूजा फर्जी पासपोर्ट के मामले में वांछित था। शुक्रवार दोपहर मुंबई पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची थी। ग्रामीणों ने मुंबई पुलिस टीम को बदमाश समझकर सुनील को छुड़ा लिया था और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर पुलिस टीम और नोएडा के चार लोगों को भी दौड़ा लिया था। इसी बीच सुनील आहूजा मौका पाकर वहां से फरार हो गया था। एसपी सिटी गांव पहुंचकर मुंबई पुलिस व नोएडा के लोगों को थाने ले आए थे।

तलाश के लिए की थीं चार टीम गठित  

फरार वांछित की गिरफ्तारी को चार टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी गई। छह घंटे चले सर्च अभियान के बाद पुलिस ने ईलना नहर पुल के समीप शुक्रवार देर रात सुनील को दबोच लिया। पुलिस ने शनिवार को सुनील आहूजा को अदालत में पेश किया। मुंबई पुलिस ने अदालत में ट्रांजिट रिमांड की याचिका दायर की। अदालत ने सुनील आहूजा को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। सुनील आहूजा को लेकर मुंबई पुलिस रवाना हो गई। एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि मुंबई पुलिस सुनील आहूजा को अपने साथ ले गई है।

विद्युत कर्मियों को बंधक बनाकर पीटने वाली महिला गिरफ्तार

मेरठ। पूर्वा महावीर में बिजली चोरी रोकने पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मियों की महिला व उसके स्वजन ने बंधक बनाकर पिटाई कर दी थी। जेई ने अपने साथियों को वाट्सएप पर जानकारी दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के साथियों को जेल भेज दिया था। लेकिन महिला फरार हो गई थी। जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

See also  हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना कार्य हुए बंद
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...