नई दिल्ली। पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एक रिक्शा चालक को चाकू मारकर भाग रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित रिक्शा चालक प्रभु मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला है जो आनंद विहार बस अड्डे के पास फुटपाथ पर रहता है।
घायल रिक्शा चालक अनिल सिंह गाजीपुर में रहता है। पुलिस ने आरोपित के पास से वारदात में प्रयुक्त नारियल काटने वाला चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत करके मामले की जांच कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने बताया कि आरोपित रिक्शा चालक अनिल के रिक्शे को अक्सर धक्का मारकर भाग जाता था। शुक्रवार शाम अनिल रिक्शे पर गाजीपुर मंडी से माल लेकर टेल्को फ्लाइओवर के पास से गुजर रहा था।
Delhi Crime: अवैध तरीके से चल रहा था हुक्का बार, कम उम्र की लड़कियां पड़ोस रही थी शराब
इसी दौरान आरोपित ने एक बार फिर उसके रिक्शा को धक्का मार दिया, जिससे वह परेशान होने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपित ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से भागने लगा और तभी पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।