Home Breaking News संभल हिंसा: CO अनुज चौधरी पर फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में कर रहा था मजदूरी
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

संभल हिंसा: CO अनुज चौधरी पर फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में कर रहा था मजदूरी

Share
Share

संभल। संभल हिंसा में सीओ अनुज चौधरी पर फायरिंग करने के आरोपित सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे तमंचा और पांच कारतूस भी बरामद किए गए हैं। कारतूस उसने पुलिस से ही लूटे थे। सलीम पर गैंगस्टर सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। हिंसा के बाद वह दिल्ली के सीलमपुर भाग गया था। वहां मजदूरी कर रहा था।

रविवार को समर्पण करने के लिए संभल आया था। पुलिस ने उसे दबोच लिया। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी। पुलिस पर तीन ओर से साजिशन पथराव व फायरिंग की गई थी। इस दौरान फायरिंग में चार लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 30 से अधिक अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हिंसा में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी भी घायल हुए थे।

कुल 12 प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं, जिनमें सात प्राथमिकी पुलिस और एक घायल वसीम के स्वजन ने कराई थी। चार मृतकों के स्वजन ने भी अलग-अलग प्राथमिकी कराईं थीं। प्राथमिकी में सांसद जियाउर्रहमान बर्क व विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल सहित 35 नामजद और 3,750 आरोपित अज्ञात हैं।

पुलिस एसपी पर गोली चलाने वाले सहित 51 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को सलीम भी हत्थे चढ़ गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीचंद्र ने बताया कि सलीम की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान हुई थी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों से कारतूस लूटे थे और सीओ अनुज चौधरी पर भी फायरिंग की थी।

See also  गंगोत्री धाम कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय, अगले 6 महीने यहां होगी पूजा

गुंडा एक्ट के आरोपित जिला बदर को भेजा जेल

कैला देवी थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट के आरोपित जिला बदर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कैला देवी थाना क्षेत्र के लधनपुर गांव निवासी सोमवीर गुंडा एक्ट का आरोपित था, जिसके चलते उसे जिला बदर किया गया था।

रविवार को कैला देवी पुलिस को सूचना मिली कि जिला बदर सोमवीर घर पर ही है। मुखबिर की सूचना पर कैलादेवी पुलिस के उप निरीक्षक संदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ आरोपित को लधनपुर स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...