Home Breaking News पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय, कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लगाएंगे नई टीम पर मुहर
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय, कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लगाएंगे नई टीम पर मुहर

Share
Share

प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी से पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय मानी जा रही है। इनमें प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। नई टीम पर मुहर लगाने के लिए नई दिल्ली गए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा हो चुकी हैं।

सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के बाद प्रदेश कार्यकारिणी पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि दो-तीन दिन में भाजपा की नई टीम घोषित की जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी यह संकेत दे चुके हैं कि 30 अगस्त से पहले कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में संगठन के नए चेहरों को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी से प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष पद पर बड़े बदलाव हो सकते हैं।

See also  कोटद्वार बेस अस्पताल में Oxygen की कमी नहीं होगी, लगने वाला है 300 MPL का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...