नोएडा। नोएडा में राह चलते मनचलों ने लड़कियों को छेड़खानी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे है। सड़क से दो युवती गुजर रही है।
बाइक सवार मनचलों ने युवतियों को गलत तरीके से छूआ। इससे युवती सहम गई। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-62 का बताया जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
‘1.5 अरब आबादी वाले देश के PM हर जगह सम्मान के हकदार’, कांग्रेस नेता को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व
गिरफ्तार होंगे आरोपित
पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा टीम और स्थानीय पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपितों की तलाश की जा रही है। शांत और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पेट्रोलिंग भी की जाती है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।