नई दिल्ली। Swami Chakrapani on Moon चंद्रयान 3 का विक्रम लैंड चांद से हर रोज नए अपडेट भेज रहा है। इसरो की इस सफलता पर हर भारतीय गौरवांवित है। पीएम मोदी ने भी इसकी सफल लैंडिंग के बाद लैंडिंग प्वाइंट को शिव शक्ति प्वाइंट घोषित किया है। अब इसी को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा और संत महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज की अटपटी मांग सामने आई है।
हिंदू राष्ट्र हो चांद
स्वामी चक्रपाणि (Swami Chakrapani on Moon) ने चांद पर चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की लैंडिंग के बाद एक अजीब मांग की है। उन्होंने कहा कि संसद से चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित करना चाहिए और चंद्रयान 3 के उतरने के स्थान जिसे शिव शक्ति व्वाइंट से जाना जाता है, उसे इस राष्ट्र की राजधानी बनाना चाहिए।
कहीं जिहादी न पहुंच जाए
चक्रपाणि ने कहा कि चंद्रयान 3 के चांद पर पहुंचने के बाद अब भारत का वहां हक है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वहां पर कोई जिहादी पहुंचकर जिहाद करे, कट्टरपंथ को फैलाए, आतंक को फैलाए, हमें चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए।
Aaj Ka Panchang, 28 August 2023: सावन का आठवा सोमवार और सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त
चांद की शुद्धता बनी रहे…
स्वामी ने कहा कि चांद पर आतंकी न आए और ये शुद्ध बना रहे इसके लिए हमें कदम उठाना ही होगा। उन्होंने कहा कि सनातम धर्म में चांद की बहुत मान्यता है और हमारे शास्त्रों में भी इसके अनेकों प्रकार का उल्लेख है, इसलिए संसद में सरकार को एक प्रस्ताव लाना चाहिए।