Home Breaking News सालों से कुतुबमीनार को चुनौती देने वाले ट्विन टावर इतिहास के पन्नों में हुए दफन
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडाराज्‍य

सालों से कुतुबमीनार को चुनौती देने वाले ट्विन टावर इतिहास के पन्नों में हुए दफन

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में कुतुबमीनार से ऊंचे दो रिहायशी टावर एक ब्लास्ट के साथ मिट्टी में मिल गए। मिली जानकारी के मुताबिक, तय योजना के तहत नोएडा में सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर (सियान और एपेक्स) को रविवार को दोपहर 2:30 पर 3700 किलोग्राम बारूद से विस्फोट किया गया। इसके बाद 9 से 13 सेकेंड के भीतर दोनों टावर नीचे आ गए। इसके साथ ही धूल का गुबार कुछ देर के लिए रहा।

लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि ये दोनों टावर दिल्ली की ऐतिहासिक इमारत कुतुबमीनार से भी ऊंचे थे। जहां कुतुबमीनार की ऊंचाई महज 72.2 मीटर है, वहीं नोएडा सेक्टर-93ए में अवैध रूप से बने सियान और एपेक्स टावर की ऊंचाई 100 मीटर से भी अधिक थी। जहां एपेक्स टावर 32 मंजिला था तो वहीं सियान 29 मंजिला था, लेकिन रविवार को दोपहर बाद इतिहास हो गए।

इन दोनों अवैध टावरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ढहाया गया। इन टावरों को गिराने वाली एफडिस कंपनी के इंजीनियरों का कहना है कि तय प्लान के मुताबिक, नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर ठीक 2 बजकर 30 मिनट पर ब्लास्ट करके गिरा दिए गए।

9 से 13 सेकेंड में ढह गए ट्विन टावर

एफडिस कंपनी से जुड़े इंडियन ब्लास्ट चेतन दत्ता ने ही रिमोट का बटन दबाकर ब्लास्ट किया। उन्होंने तकरीबन 50-70 मीटर की दूरी से ब्लास्ट के लिए रिमोट का बटन दबाया। इसके बाद दोनों टावर 9 से 13 सेकेंड में जमीन पर ढेर हो गए।

एडफिस इंजीनियरिंग के अधिकारियों का कहना है कि ट्विन टावर को वाटर फॉल इम्प्लोजन’ तकनीक से सुरक्षित तरीके से गिराया गया है। ट्विन टावर सबसे नजदीक की इमारत एपेक्स और सियान से महज 9 मीटर की दूरी पर थे, इसलिए सावधानी बरती गई और इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

See also  सुल्तानपुर में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा को महिलाओं ने घेरकर पीटा, सामने आया VIDEO
Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...