नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में छह बच्चों के पिता ने तीसरी शादी करके अपनी पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तीसरी पत्नी के साथ खुश रहने के लिए पहली पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पहली पत्नी की शिकायत पर भजनपुरा थाना पुलिस ने एक मार्च को विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की है।
आरोपित फरार है, पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 30 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर अपने छह बच्चों के साथ विजय पार्क में रहती है। कई वर्ष पहले उनकी शादी आफताब नाम के शख्स से हुई थी, दोनों के छह बच्चे हैं।
फुफेरी बहन ने 7 साल के मासूम के गाल और शरीर को सिगरेट से दागा, दिल्ली में रूह कंपा देने वाली वारदात
आरोप है कि आफताब छोटी-छोटी बातों पर पत्नी से झगड़ा करता था, घर से कई-कई दिनों तक घायब रहने लगा। पत्नी और बच्चों से अलग होकर किन्नर से शादी कर ली, जब इस शादी की भनक शख्स के परिवार व रिश्तेदारों को लगी तो उन्होंने उसका बहिष्कार कर दिया। उसने किन्नर को छोड़ दिया। इसके बाद उसने जनू 2022 में एक युवती से तीसरी शादी कर ली।
पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसे पीट दिया। जुलाई 2022 में आरोपित ने पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, महिला अपराध शाखा ने मामले की जांच की। जांच पूरी होने के बाद भजनपुरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की।