Home Breaking News TIME 100 Climate सूची जारी, अजय बंगा सहित 8 भारतीय और PIO शामिल
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

TIME 100 Climate सूची जारी, अजय बंगा सहित 8 भारतीय और PIO शामिल

Share
Share

न्यूयार्क। टाइम 100 क्लाइमेट सूची में नौ भारतीयों का नाम शामिल किया गया है। मैग्जीन की ओर से गुरुवार को जारी सूची में दुनिया भर के सीईओ, संस्थापक, नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। यह 30 नवंबर से यूएई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले आई है। इसमें अजय बंगा, भाविश अग्रवाल, राजीव जे शाह, गीता अय्यर, जिगर शाह, मनोज सिन्हा, एम. संजयन, सीमा वाधवा, अमित कुमार सिन्हा शामिल हैं।

अजय बंगा ने जून में विश्व बैंक के अध्यक्ष की संभाली जिम्मेदारी

अजय बंगा जून में विश्व बैंक के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने नए मिशन की शुरुआत की है, जिसमें जलवायु परिवर्तन से लड़ते हुए गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य है। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल दुपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक में तब्दील करने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

राजीव शाह कौन हैं?

राजीव शाह द राकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं, जो वर्तमान में इस लक्ष्य से बढ़ रहा है कि जो भी कार्य हों, वह पर्यावरण पर प्रभाव को देखते हुए किया जाए। गीता अय्यर बोस्टन कॉमन असेट मैनेजमेंट की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। जिगर शाह यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी लोन प्रोग्राम ऑफिस के निदेशक हैं। वहीं, सूची में शामिल मनोज सिन्हा हस्क पावर सिस्टम के सह-संस्थापक और सीईओ हैं।

एम. संजयन कंजर्वेशन इंटरनेशनल (सीआई) के सीईओ हैं, जो एक गैर-लाभकारी संस्था है और प्रकृति के संरक्षण के लिए सरकारों और कंपनियों के साथ काम करती है। सीमा वाधवा अमेरिका में सबसे बड़े स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं में से एक कैसर परमानेंट के पर्यावरण प्रबंधन के कार्यकारी निदेशक हैं, जबकि अमित कुमार सिन्हा महिंद्रा लाइफ स्पेस के सीईओ हैं।

See also  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे मसूरी, CM धामी ने किया स्वागत
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...