ग्रेटर नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक सड़क किनारे खड़े दो व्यक्ति अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर ली है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जुल्फिकार (32) पुत्र बुंदू और गौरव (28) पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। यह हादसा गुरुवार यानी 18 जनवरी को रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेरली भाव के पास हुआ था। दोनों गौतमबुद्ध नगर के खेरली गांव के रहने वाले हैं। अज्ञात वाहन की पहचान हो गयी है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।