Home Breaking News बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, चार घायल
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, चार घायल

Share
Share

कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर हमला थम नहीं रहा है। बंदरगाह शहर ग्वादर जिले के अंकारा बांध क्षेत्र में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने बम निरोधी दस्ते पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायल हो गए। घटना को लेकर बलूच विद्रोहियों पर संदेह जताया जा रहा है लेकिन अभी तक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

डान अखबार की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बम निरोधी दस्ता बारूदी सुरंगों को हटाने में लगा था। ग्वादर के एसएसपी मोहसिन जोहैब ने कहा कि घटना ग्वादर शहर से 25 किलोमीटर दूर हुई है। घायल सैनिकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की खोज में अभियान चलाया है।

वहीं, थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 2024 के पहले तीन महीनों में 245 आतंकी घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में 432 लोगों की जान गई है और 370 घायल हुए हैं, जिनमें नागरिक, सुरक्षा बल और विद्रोही शामिल हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) बलूचिस्तान में चीन के निवेश का विरोध करता है। वह आरोप लगाता है कि राज्य के समृद्ध संसाधनों का चीन और पाकिस्तान शोषण कर रहे हैं। बीएलए पूर्व में ग्वादर में सुरक्षा बलों पर कई बार हमले कर चुका है।

See also  रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट
Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह, पाकिस्तान पर अब भारत का समुद्री अटैक

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जम्मू और अन्य तीन राज्यों में किए गए हमलों...

Breaking Newsराष्ट्रीय

‘चाइनीज माल’ HQ-9 के चक्कर में फेल हुआ पाकिस्तान का एयर डिफेंस! भारत ने चुन-चुनकर गिराईं मिसाइलें

नई दिल्ली। गुरुवार की सुबह भारत के हारोप ड्रोन ने लाहौर में पाकिस्तान...

Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Operation Sindoor पर बॉलीवुड में जंग, टाइटल रजिस्टर करने के लिए 15 फिल्म स्टूडियो में मची होड़

हैदराबाद: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर...