यूपी STF राज्य में लगातार पेट्रोल पंपो पर जारी कालेकारोबार को उजागर करने जुटी है। इसी कड़ी जिला प्रशासन और STF की संयुक्त टीमों ने लखनऊ के चार पेट्रोल पंपो पर छापेमारी की और उन्हें सीज कर दिया। अब तक सिर्फ राजधानी के 14 पेट्रोल पंप घटतौली के मामले में सीज किए जा चुके हैं। वहीं 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। STF ने आज लोहिया पथ पर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से की। STF ने मशीन की जांच की तो अंदर से चिप निकाले जाने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पेट्रोल पंप को सीज कर दिया गया। यूपी STF की टीम ने आज गाजियाबाद में भी 3 पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। इस छापेमारी में 2 में तेल की मात्रा कम निकली। जिसके बाद इसे सीज कर दिया गया।
Cheap Web Design India