UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के चुनावी चेहरा तथा नेतृत्व को लेकर चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट कर दी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने बड़ा बयान दिया।
नरेन्द्र मोदी सरकार में शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा का चेहरा होंगे। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ही भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। प्रधान ने कहा कि भाजपा ने फिलहाल तय किया है कि अपना दल तथा निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इसके साथ ही अन्य दलों से भी वार्ता जारी है। 2022 में भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ेगी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ”निषाद पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है और लोकसभा चुनाव हम साथ लड़े थे और विधानसभा चुनाव में भी मोदी और योगी के नेतृत्व में हम मिलकर कमल खिलाएंगे.”
प्रधान ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जनता का अटूट भरोसा है। 2022 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा व सहयोगी दलों की सरकार बनेगी। सरकार व संगठन के काम व समन्वय के कारण हम जीतेंगे। हम सभी समाज और समुदाय को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने इस बीच में बहुत सारी राजनीतिक ताकत को अपने साथ जोड़ा है। इसी दौरान ही हमने सारा चुनाव का ताना बाना बुना है।
UP Assembly Election 2022:
केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा प्रभारी बनाए गए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव काफी अहम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता को भरोसा है. 2022 के चुनाव में बीजेपी सफल होगी. उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिन से उत्तर प्रदेश में हूं. आज एक सुखद संयोग है. निषाद पार्टी के साथ बीजेपी का गठबंधन है. 2022 में हम मिलकर ताकत के साथ लड़ेंगे और इसकी घोषणा दोनों पार्टी के नेताओं ने किया है. अपना दल भी हमारे साथ जुड़ा हुआ है.