नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। डीएमआरसी की कड़ी चेतावनी के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। जबसे सोशल मीडिया आया है, तबसे तो ऐसे लोगों का पागलपन और बढ़ गया है। वायरल होने के लिए लोग अपना मजाक बनवाने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। वायरल होने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सामने आया है जिसे देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे। जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, उसमें एक शख्स को सनग्लासेस लगाए देखा जा सकता है। वह हाथ में फोन लेकर अजीब तरीके से सेल्फी ले रहा है। वीडियो देखकर अब आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए की वह डांस कर रहा है या फिर एक्शन।
Delhi metro k nazare
byu/VMod_Alpha indelhi
वीडियो में शख्स फिल्मी हरकतें करते हुए दिल्ली मेट्रो के अंदर अजीबोगरीब स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे वहां मौजूद हर एक शख्स बस एक टक देखता रह गया। आंखों में चश्मा और स्किन टाइट जींस पहने ये शख्स चमचमाते जूतों में खुद को किसी फेमस एक्टर से आंक रहा है। कभी वो झुककर उल्टा खड़ा होकर सिर मेट्रो के बंद होते दरवाजों के बीच अजीबोगरीब स्टंट करता दिखाई पड़ रहा है, तो कभी हिरोगिरी दिखाते हुए मेट्रो के अंदर पिलर के आसपास चक्कर लगा रहा है। इस दौरान वहां मौजूद पब्लिक शख्स का वीडियो बना रही है।
नोएडा: सेक्टर 88 के वेयरहाउस में लगी भीषण, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
बता दें यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है इससे कुछ दिन पहले शिवम शर्मा नाम का एक शख्स मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक लड़की को देखकर मास्टरबेट करने लगा। वो लड़की देखकर लगातार गंदे इशारे करता रहा। लड़की तुगलबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस आई थी। मंडी हाउस स्टेशन पर वो अपने एक फ्रेंड का इंतजार कर रही थी। वहीं स्टेशन पर ही ये लगातार लड़की को घूरता रहा और फिर गंदे इशारे शुरू कर दिए। सोचिए भीड़ भरे स्टेशन पर इसकी लड़के की हिम्मत देखिए। न इसे शर्म थी और न ही पुलिस या किसी और का डर। लड़की ने सीआईएसएफ स्टाफ को जाकर इस गंदी हरकत की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो लड़के की हकीकत सामने आई। इस लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।