ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अट्टा गुजरान गांव में सड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के दो गोलियां सीने में लगी हुई हैं। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पा रही है। आशंका जताई गई है कि महिला की उम्र 30 से 35 के करीब है। गोली लगने के अलावा शरीर के कई अन्य जगह भी चोट के निशान मिले हैं।