देश के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान 03 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इस बड़ी सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा “ चंद्रयान 3 की सफलतम सॉफ्ट लैंडिग नये भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन् है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया है जो अब तक किसी ने नहीं किया।” इसके साथ ही सीएम योगी ने एक अन्य ट्वीट कर लिखा कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चंद्रमा पर उतरा चंद्रयान-3। जय हिंद।
मंत्री जी को पकड़नी थी ट्रेन तो लखनऊ स्टेशन पर एस्केलेटर तक पहुंचाई कार, यात्रियों में हड़कंप
बता दें कि इसरो ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो अब तक किसी भी देश को हासिल नहीं हुई है। भारतीय समयानुसार शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश और चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है।