Home Breaking News चोटी काटने का मामला ग्रेटर नोएडा में भी सक्रीय : लोगों के लिए डर व रोमांच का विषय
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

चोटी काटने का मामला ग्रेटर नोएडा में भी सक्रीय : लोगों के लिए डर व रोमांच का विषय

Share
चोटी काटने का मामला ग्रेटर नोएडा में भी सक्रीय : लोगों के लिए डर व रोमांच का विषय
चोटी काटने का मामला ग्रेटर नोएडा में भी सक्रीय : लोगों के लिए डर व रोमांच का विषय
Share

दहशत का माहौल

देश के कई राज्यों से महिलाओं के बाल काटने की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। राजस्थान से शुरू हुआ महिलाओं की चोटी काटने का सिलसिला अब उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा तक पहुंच गया है। बीती रात बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव में रात के समय चोटी काट लेने की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस में शिकायत दे दी है लेकिन आखिर कौन है जो महिलाओं की चोटी काटकर दहशत फैला रहा है।

ग्रेटर नोएडा : बादलपुर

कुछ दिनों पहले देश के विभिन्न राज्यों से रात में सोते समय महिलाओं की चोटी काट लेने की घटनाएं शुरू हुई थी जिसके बाद राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिले में इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। कई जगह लोग रात में पहरा देकर अपने घर की बहू बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए जाग रहे हैं। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि दर्जनों मामले सामने आने के बाद भी आखिर इसके पीछे कौन है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि एक साया महसूस होता है जिसके बाद सुबह उठकर देखा तो महिलाओं के बाल कटे मिलते हैं। लगातार महिलाओं के साथ घट रही इस तरह की घटनाओं के बाद पुलिस के भी समझ मे कुछ नही आ रहा है। इसके पीछे किसकी शरारत है क्या वाकई कोई साया है जो इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है या फिर यह किसी शरारती तत्वों की शरारत है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। अब तक दिल्ली हरियाणा राजस्थान समेत कई प्रदेश में इस तरह की घटनाएं होने के बाद ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव में भी दो लड़कियों की रात के समय चोटी कटने की घटना सामने आई है। घर की महिलाओं की माने तो रात में एक अजीब सा साया महसूस होता है जिसके बाद सुबह उठ कर देखे तो घर की बहू बेटी की चोटी कटी हुई मिलती है। अच्छेजा गांव में चोटी कटने की पहली घटना मंगलवार की रात गांव में रहने वाली सोनी के साथ घटी। परिवार का कहना है कि रात में महसूस हुआ कि कोई उसके बाल में कंघी कर रहा है लेकिन जैसे ही परिवार ने सुबह उठकर देखा तो सोनी की चोटी कटी हुई चारपाई पर पड़ी थी। चोटी काटने की घटना दूसरे जिले में सुनने के बाद सोनी का परिवार खुद के साथ हुई इस घटना के बाद सहम गया। चारपाई पर पड़ी सोनी की तस्वीर बताती है कि घटना के बाद उसके दिल और दिमाग पर कितना गहरा असर पड़ा है। सोनी के परिवार ने चोटी काटते किसी को देखा तो नहीं लेकिन एक अजीब से साये की मौजूदगी जरुर महसूस की है .

See also  कमलनाथ ने कहा- सोनिया गांधी पार्टी का नेतृत्व करना जारी रखें

छात्रा समेत 2 महिलाओं की चोटी कटी

चोटी कटने की दूसरी घटना गांव में रहने वाले राजपाल की पुत्री शिखा के साथ हुई। दरअसल शिखा बारहवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार रात जैसे ही शिखा का पूरा परिवार घर में सोने को गया तभी देर रात परिवार को महसूस हुआ कि किसी अदृश्य साया की घर के अंदर एंट्री हुई है लेकिन दरवाजा लगे होने की वजह से परिवार के लोग सिर्फ इसे एक वहम समझकर नजरअंदाज कर गए लेकिन जैसे ही बृहस्पतिवार की सुबह चारपाई पर शिखा की चोटी कटी हुई मिली उसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। अच्छेजा गांव में चोटी कटने की दूसरी घटना सामने आने के बाद लोग अब ये मानने को मजबूर हो गए हैं कि चोटी कटने की वारदात को अंजाम देने वाला साया अब ग्रेटर नोएडा में भी दस्तक दे चुका है। देखा जाए तो दोनों घटनाओं में एक समानता जरूर है वह ये कि दोनों ही लड़कियां है और दोनों के घर में लगभग 1 किलोमीटर का अंतर है। फिलहाल घटना के पीछे क्या वाकई कोई साया है या फिर गांव की ही किसी शरारती तत्वों की साजिश है। इस बारे में लोग खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं लेकिन दोनों ही परिवार ने बादलपुर थाना क्षेत्र को घटना की सूचना दे दी है अब देखना यह होगा कि देश के दूसरे राज्य में महिलाओं की चोटी काटकर दहशत मचाने वाले इस घटना के पीछे आखिर कौन है और क्या यह पुलिस की गिरफ्त में आ पाएगा।

See also  उत्तरी दिल्ली नगर निगम का हिंदू राव अस्पताल कोविड-19 अस्पताल के रूप में नागरिकों को समर्पित किया गया

WordPress Theme Development

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...