Home Breaking News नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 70 दिव्यांग को बांटे कृत्रिम अंग
Breaking Newsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशराज्‍य

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 70 दिव्यांग को बांटे कृत्रिम अंग

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

बुलंदशहर : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा बृहस्पतिवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय गंगानगर पर जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया के नेतृत्व में 70 गरीब विकलांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसौदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर कार्य करती है। जनता की सेवा करके ही हम भारत माता को व पूरे देश को परम वैभव तक पहुंचा सकते हैं

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री व विधायक शिकारपुर अनिल शर्मा, विधायक स्याना देवेंद्र सिंह लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान, शरद त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र, जय वीर सिंह, विनय सिरोही, कमल मकवाना, ईक्षित शर्मा, राघवेंद्र सिंह बालियान एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  जिम ट्रेनर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Share
Related Articles