नोएडा। यहाँ पर एक महिला ठग ने युवक को अश्लील वीडियो और महिला का नंबर भेजकर फंसाया और बातों में उलझा कर उसके खाते से 8 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए हैं। रुपये कटने का मैसेज आने पर युवक को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने सेक्टर-58 थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराइ है।
असम निवासी अरिजीत कुछ दिनों पहले नोएडा में अपने दोस्तों से मिलने के लिए आया था। जब वह नोएडा पहुंचा तो उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से एक अश्लील वीडियो और एक महिला का नंबर आया। दिए गए नंबर पर युवक ने महिला से बात की। इस दौरान महिला ने उसे बातों में उलझा लिया और उसके खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसने कई बार में उसके खाते से लगभग 8 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी जानकारी होने पर पीड़ित ने अपना अकाउंट ब्लॉक कराया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।