नई दिल्ली। मशहूर वीजे और मॉडल अनुषा दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुषा अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अनुषा स्विमिंग पूल में बिकिनी पहन आग लगा रही हैं। जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
अनुषा दांडेकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक सिजलिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुषा स्विमिंग पूल में अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही हैं। वीडियो में अनुषा बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में डुबकियां लगा रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुषा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं पानी- पानी हो गई।’ वीडियो में अनुषा पर्पल रंग की बिकिनी पहनी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बादशाह और आस्था गिल का गाना ‘पानी- पानी हो गई’ बज रहा है। वीडियो को अनुषा के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रही हैं।
अनुषा के इस वीडियो पर उनके कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट पर ब्यूटिफुल लिख रहे हैं। तो कई लोग इस वीडियो पर हॉट और सिजलिंग वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि अनुषा दांडेकर अक्सर अपनी कई बोल्ड और ब्यूटीफुल तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसके चलते वो सुर्खियों में भी बनी रहती हैं।
बीते दिनों अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा के ब्रेकअप की वजह से इन दोनों का नाम सुर्खियों में रहा था। ब्रेकअप के बाद दोनों ने ही एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए। अनुषा और करन करीब छह साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद अनुषा ने अपने ब्रेकअप को लेकर खुलासा किया कि करण कुंद्रा उन्हें धोखा दे रहे थे। आपको बता दें कि अनुषा इन दिनों एक्टर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट जेसन शाह को डेट कर रही हैं।