Home Breaking News बड़ी बहन द्वारा महिला को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास करने की कोशिश
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बड़ी बहन द्वारा महिला को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास करने की कोशिश

Share
Share

ग्रेटर नॉएडा। दादरी के नई आबादी मोहल्ले में एक महिला को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह महिला अपनी बड़ी बहन के यहां रहने के लिए आई थी। अब उसकी बड़ी बहन उस पर देह व्यापार करने का दबाव बना रही है। इस पर सहमत न होने पर महिला के साथ मारपीट भी की जाती है। उस महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इस मामले की शिकायत की।

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर की रहने वाली एक महिला अपने परिवार के साथ रह रही थी। परिवार में दो बेटे, एक बेटी और पति है। जनवरी में महिला का पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उस महिला की बड़ी बहन उसे कुछ दिन मन बहलने का बहाना कर अपने साथ दादरी ले आई। आरोप है कि पिछले 2 महीने से महिला पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर बड़ी बहन और जीजा उसके साथ मारपीट करते हैं। इससे महिला के चेहरे पर सूजन आ गई है और चोट के निशान बन गए हैं। शुक्रवार को महिला ने कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

See also  यमुना और हिंडन नदियों के डूब क्षेत्रों में 32 फार्म हाउस जमींदोज, 40 करोड़ की 1 लाख 10 हज़ार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...