Home Breaking News रिवॉल्‍वर के साथ वीडियो बनाने वाली सिपाही का इस्‍तीफा मंजूर
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

रिवॉल्‍वर के साथ वीडियो बनाने वाली सिपाही का इस्‍तीफा मंजूर

Share
Share

आगरा। इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके रातों रात सुर्खियों में आईं आगरा में तैनात रहीं महिला पुलिस कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इंटरनेट मीडिया पर रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर की गईं यूपी पुलिस की कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा रविवार को मंजूर हो गया। सीओ सदर की जांच के बाद एसएसपी मुनिराज जी. ने इस्तीफा को मंजूरी दे दी है। महिला कांस्टेबल लाइन हाजिर होने के बाद रविवार तक पुलिस लाइन में ही ड्यूटी कर रही थीं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर कमेंट से परेशान होकर इस्तीफा दिया था।

उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद इसी वर्ष आगरा के एमएम गेट थाने में पहली तैनाती मिली थी। इस दौरान उन्होंने वर्दी में रिवाल्वर के साथ एक वीडियाे बनाया था। इसमें वह एक डायलाग पर लिप्सिंग करती दिखी थीं। 24 अगस्त को यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था।

प्रियंका के लाइन हाजिर होने के बाद इंस्टाग्राम पर तमाम लोग कमेंट करने लगे। इंटरनेट मीडिया पर कमेंट और ट्रोलिंग से परेशान होकर प्रियंका ने 31 अगस्त को एसएसपी मुनिराज जी. को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद प्रियंका छुट्टी पर चली गईं। नौ सितंबर को उन्होंने पुलिस लाइन में आमद करा ली। रविवार को भी प्रियंका ने पुलिस लाइन में ड्यूटी की।

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि महिला कांस्टेबल द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जाने की जांच सीओ सदर राजीव कुमार को दी गई थी। उनकी जांच के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब महिला कांस्टेबल से ड्यूटी नहीं ली जाएगी। इंस्टाग्राम पर हुए 38 हजार से अधिक फालाेअर्स कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा जब लाइन हाजिर हुई थीं तब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन हजार फालोअर्स थे।

See also  शुक्रवार को सुलगा यूपी: सीएम योगी की सख्ती के बाद 136 उपद्रवी गिरफ्तार, बड़े एक्शन की तैयारी
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...