Home Breaking News शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती

Share
Share

नीरज शर्मा की खबर

बुलंदशहर मे 2 अक्टूबर को शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा शुक्रवार को गांधी पार्क बूरा बाजार महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भारत के राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जयंती पर उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एव’ जय जवान,जय किसान’ के नारे को बुलंद कर देश के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर देनें वाले ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।
गांधी पार्क पर अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा 1 दिन का उपवास रखा गया हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने वह किसानों के विरुद्ध जो बिल पास कर गए हैं, उनके खिलाफ 1 दिन का उपवास । इस मौके पर पुर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी व पुर्व शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पीड़िता के परिजनों का दुख साझा करने जा रहे थे, लेकिन उप्र की अहंकारी सरकार और पुलिस बदसलूकी पर उतर आई है। राहुल गांधी को हाथरस की पीड़िता के घर जाते हुए रोका, धक्का दिया, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। न्याय के लिए हमारी लड़ाई नहीं रुकेगी।
जुल्मी सत्ता चाहे जितने जुल्म करे। हर ज़ोर जुल्म की टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है ! अंग्रेज हो या काले अंग्रेज अहंकार हमेशा हारा है !

लाठी-डंडों से मारोगे खा लेंगे

लेकिन हम पीड़िता के लिए न्याय लेकर रहेंगे। योगी कायरनाथ इतना क्यों डरते हो
इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पौरूष शर्मा, व अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष रहमत राणा, ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, भाजपा सरकार ने किसान बिल पराजित किए हैं जो किसानों और भारतीय संस्कृति को किसी को तबाह करने को तैयार किए गए किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध के बावजूद बिना चर्चा और बहस के इन बिलों को संसद में पराजित किया गया, कांग्रेस पार्टी देश की रीढ़ हमारे किसान भाइयों के साथ खड़ी है, हम एकजुट होकर उनकी आवाज उठाते हैं, इन किसान विरोधी कानूनों खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए, जब तक किसान विरोधी बिल को वापस ना लिया जाए। इस मौके पर पुर्व शहर अध्यक्ष डॉ एस डी शर्मा, व शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ कुरैशी, ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास न्याय के लिए सीने पर लाठी-गोली झेलने का रहा है..।

See also  नोएडा सहित देशभर में 15000 करोड़ के महाघोटाले में शामिल 400 और फर्जी फर्मों के सबूत मिले

मोदी और योगी, राहुल गांधी की वो आवाज जो बेटियों के न्याय के लिए उठ रही है उसे दबा नहीं सकते है। इस के बाद सभी नेता और कार्यकर्ता पुर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर आस मोहम्मद कुरैशी, सैय्यद मोहतेशिम, कृष्ण कुमार वर्मा,आसीफ खां,मौ.फरमान, दिलशाद, सलमान अब्बासी, शाहरुख खान,इम्तयाज अहमद,हासीम,रहीस खां, शाहरुख अहमद, हरीश कुमार,अल्लाराजी, आबिद खां,रईस मन्सूरी,अनजल ख़ान वारिस शाह आदि लोग मौजूद थे

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...