Home Breaking News ब्‍लॉक प्रमुख की 3 चौथाई सीटों पर बीजेपी का कब्जा, 100 के भीतर सिमटी सपा
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

ब्‍लॉक प्रमुख की 3 चौथाई सीटों पर बीजेपी का कब्जा, 100 के भीतर सिमटी सपा

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गांव तथा जिला की सरकार के बाद अब ब्लाक की सरकार का भी गठन हो रहा है। सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी को ब्लाक प्रमुख चुनाव में बम्पर जीत मिली है। शहर की पार्टी मानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अब गांवों में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है। भाजपा ने 476 ब्लाक के लिए आज सम्पन्न मतदान मे जोरदार प्रदर्शन किया है।

पश्चिमी से लेकर पूर्वी तथा मध्य उत्तर प्रदेश के साथ बृज क्षेत्र और बुंदेलखंड में भी भाजपा ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में अपना परचम लहरा दिया। भाजपा ने ब्लाक प्रमुख के कुल 825 पद में से निर्विरोध निर्वाचित 349 में 334 पद पर पहले ही कब्जा किया है और आज मतदान के बाद भी बाजी अपने हाथ में कर ली है। गोंडा में तो 16 में से 12 ब्लॉकों में प्रमुख पद पर महिलाएं जीतकर आई हैं। इनमें से किसी ने पहली बार सियासत में कदम रखा है तो कोई दूसरी पारी खेलेगा। सिर्फ चार विकासखंडों में पुरुष उम्मीदवार ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन हुए हैं।

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में भी भाजपा का परचम, 18 में 11 सीट जीती

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी भाजपा का झंडा लहराया। यहां की 18 में से 11 सीट पर भाजपा जीती है। पांच पर निर्दलीय तथा दो सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं।

भाजपा के पीयूष प्रताप सिंह- हरचंदपुर, आशुवेंद्र सिंह- सतांव, हनुमंत प्रताप सिंह-शिवगढ़, अनिल सिंह उर्फ नीलू सिंह- खीरों, अंजू कुशवाहा-सलोन तथा शिवराम रावत-डलमऊ से जीते हैं। निर्दलीय संगीता-छतोह, धर्मेन्दर उर्फ राजीव यादव-राही, सत्यभामा मौर्या-ऊंचाहार, विभा सिंह-सरेनी तथा वैशली सिंह- अमावां ने जीते हैं। यहां से सपा की शिवानी सिंह ने लालगंज व राकेश कुमार ने रोहनिया से जीत दर्ज की है। इससे पहले पांच ब्लाक में जगतपुर, डीह, दीनशाहगौरा, बछरावां व महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हुए थे।

See also  G20 समिट में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंचे PM मोदी, हुआ जोरदार स्वागत

लखनऊ की आठ में से सात सीट पर भाजपा जीती, समाजवादी पार्टी साफ

भारतीय जनता पार्टी में लखनऊ की आठ ब्लाक प्रमुख सीट पर आज हुए मतदान में सात पर जीत दर्ज की है। लखनऊ में भाजपा ने चिनहट को छोड़कर अन्य सात ब्लाक प्रमुख सीट पर जीत दर्ज की है। चिनहट में निर्दलीय उम्मीदवार ऊषा यादव ने बाजी मारी। बाकी सात सीट पर भाजपा का परचम लहराया है। लखनऊ मे पहली बार समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुला है। समाजवादी पार्टी के पास आठ में से छह सीट थी। समाजवादी पार्टी पहली बार आठ में से एक भी सीट नही जीत सकी।

हरदोई में नौ में से पांच पर भाजपा, तीन निर्दलीय तथा एक सपा ने जीती

हरदोई में शनिवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान और मतगणना के बाद आए परिणाम में नौ ब्लाकों में से पांच पर भाजपा, तीन पर निर्दलीय तथा एक पर सपा ने जीत दर्ज की। एक निर्दलीय को पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान जीत दिलाई। सुरसा में सपा और हरपालपुर में भाजपा जमानत नहीं बचा पाई। संडीला में भाजपा की आरती जीतीं। बेहंदर में पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान समॢथत लक्ष्मी देवी ने जीत दर्ज की। बिलग्राम में भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह जीते। सुरसा में भाजपा के विजय पाल जीते। भरावन में निर्दलीय विनोद सिंह तोमर ने जीत दर्ज की। पिहानी में निर्दलीय कुशी बाजपेई ने जीत दर्ज की। माधौगंज में भाजपा की लौंग श्री जीती। सांडी में भाजपा के अनिल कुमार सिंह जीते। हरपालपुर में सपा के अनोखेलाल ने जीत दर्ज की।

जौनपुर में 15 पर भाजपा, चार पर निर्दलीय व दो पर सपा प्रत्याशी जीते

See also  अनिया, एलिना, अनन्या... PAK कनेक्शन वाली ये 14 लड़कियां कैसे यूपी पुलिस के लिए बन गई हैं खतरनाक

जौनपुर में 21 ब्लाकों के प्रमुख पद के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें 15 ब्लाकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया तो दो पर सपा समर्थित ने जीत दर्ज की। वहीं चार ब्लाकों पर निर्दल का कब्जा हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

गोंडा में 15 में से 14 पर भाजपा जीती, एक पर सपा ने बाजी मारी

गोंडा जिले में ब्लाक प्रमुख की 16 सीट में से 15 पर मतदान हुआ। जिसमें भाजपा ने 14 में जीत दर्ज की, जबकि समाजवादी पार्टी भी एक सीट के साथ खाता खोलने में सफल रही।

गोंडा के झंझरी से भाजपा की रेखा मिश्रा, पंडरीकृपाल से प्रियंका गौतम, इटियाथोक से पूनम द्विवेदी, कर्नलगंज से तिलका देवी, परसपुर से प्रियंका सिंह, हलधरमऊ से रिचा सिंह, कटराबाजार से जुगरानी शुक्ला, मनकापुर से जगदेव चौधरी, छपिया से अनिल कुमार पासवान, बभनजोत से मधुलिका पटेल, तरबगंज से मनोज कुमार पांडेय, बेलसर से राजेंद्र प्रताप सिंह, नवाबगंज से अरुंधति सिंह तथा वजीरगंज से अनीता यादव ने जीत दर्ज की। यहां से समाजवादी पार्टी की बबिता सिंह ने रुपईडीह से बाजी मारी।

सीतापुर में 19 ब्लाकों में से 15 में भाजपा

सीतापुर में ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को आठ ब्लाकों में मतदान हुआ। इसमें चार ब्लाकों में भाजपा, तीन में सपा और एक में निर्दल प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। भाजपा के 11 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ऐसे में 19 ब्लाकों में से 15 में भाजपा के उम्मीदवार प्रमुख बने हैं। मतदान के दिन चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस ने चुनाव के बाद कुछ लोगों पर लाठीचार्ज किया।

अम्बेडकरनगर में भाजपा को चार, निर्दलीय को तीन तथा सपा को दो सीट

See also  स्मेथविक में दुर्गा भवन मंदिर के बाहर भीड़ का हिंसक प्रदर्शन, हिंदुओं में डर का माहौल

अम्बेडकरनगर में ब्लाक प्रमुख की नौ सीट में भाजपा को चार मिली। भाजपा ने कटेहरी, भियांव व भीटी निर्विरोध जीती थी जबकि आज बसखारी में बाजी मारी। निर्दलीय टांडा, जहांगीरगंज व जलालपुर और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आज अकबरपुर और रामनगर से जीते।

बलरामपुर की नौ में से आठ सीट पर भाजपा जीती

बलरामपुर जिले में कुल नौ ब्लाक की आठ सीट पर भाजपा जीती है। यहां पर कांग्रेस का खाता खुला है। भाजपा के आठों प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। उतरौला से सोहरता देवी, बलरामपुर से आरती सोनकर, श्रीदत्तगंज से हेमंत जायसवाल, गैंडासबुजुर्ग से राकेश तिवारी, रेहरा बाजार से पंकज सिंह चौहान, पचपेड़वा से मनोज तिवारी, गैंसड़ी से शक्ति सिंह व तुलसीपुर से स्वामिता सिंह। कांग्रेस के अविरल सिंह हर्रैया सतघरवा से जीते हैं।

बागपत में फर्जी महिला वोटर गिरफ्तार, भेजी गई लॉकअप

बागपत में शनिवार को ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए फर्जी वोटर बनी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां के पिलाना ब्लॉक में फर्जी अफसाना बनकर वोट डालने गई महिला को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर लॉकअप मे भेज दिया है।

लोनी निवासी नगमा खातून यहां पर अफसाना बनकर वोट डालने जा रही थी। अफसाना पहले ही वोट डाल चुकीं थी, इसी कारण नगमा खातून चुनाव अधिकारी की गिरफ्त में आ गई।

निर्विरोध निर्वाचित प्रमुखों में 334 से ज्यादा भाजपा के

भाजपा के प्रदेश महामंंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों में 334 से ज्यादा भाजपा के हैं। पार्टी की ओर से पंचायत चुनाव का दायित्व संभाल रहे राठौर के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह प्रमुखों क्षेत्र पंचायत के पदों पर भी भाजपा का शानदार प्रर्दशन रहेगा। जिन पदों के लिए शनिवार को मतदान है, उनमें से भी ज्यादातर पर भाजपा ही जीत हासिल करेगी।

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ने उड़ाया ड्रोन, 29 मिनट में 35 KM दूर कोटाबाग CHC पहुंचाई दवा

हल्द्वानी: उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मेडिकल...

Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...