रिपोर्ट जीवेश तरुण
बिहार- बेगूसराय: गरीब विधवा महिला के यौन शोषण के आरोपी आयुर्वेदिक कॉलेज बेगूसराय के प्राचार्य उमाशंकर चतुर्वेदी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने आंदोलन की अगली कड़ी में मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए वीर कुंवर सिंह चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रतिरोध सभा आयोजित कीl
प्रतिरोध सभा के माध्यम से यौन शोषण के आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष प्रकट कियाl पीड़ित निर्धन विधवा महिला को जीवन यापन और मुकदमा लड़ने के लिए सरकारी सहायता देने की रखी मांगl मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा की अगर आम आदमी पर कोई संगीन आरोप लगता है तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करती हैl लेकिन आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य अपने ऊपर लगे गंभीर आरोप अपने रसूख के बल पर दबाने का काम कर रहे हैंl पीड़ित महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैl आरोपी प्राचार्य खुलेआम घूम रहे हैंl गरीब महिला को न्याय दिलाने के लिए विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता आर पार का संघर्ष करने को कृत संकल्पित हैl बेगूसराय आयुर्वेद महाविद्यालय भ्रष्टाचार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के आर्थिक और शारीरिक शोषण लालफीताशाही का केंद्र बन गया हैl आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को प्राचार्य अपने घर का काम करने के लिए मजबूर करते हैंl उच्च स्तरीय जांच होने पर प्राचार्य के काले कारनामों का पर्दाफाश होगा और प्राचार्य से जुड़े कई सहयोगी बेनकाब होंगेl कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुंदन शर्मा ने कियाl कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला सचिव कैलाश यादव ने कियाl मौके पर नंदन कुमार ओंकार रजक सनी कुमार अखिलेश साहनी मोहम्मद जब्बार उपस्थित थेl