नीरज शर्मा की खबर
उत्तर प्रदेश में उपचुनावी बिगुल बज उठा है। बिगुल के साथ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कल यानी गुरुवार 22 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में उप चुनावों के चलते रैलियों की शुरुआत कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रैलियों की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले रैली स्थल का चुनाव बुलंदशहर से किया। योगी आदित्यनाथ कल दोपहर 12 बजे बुलंदशहर पहुंचकर बुलंदशहर की जनता को जनसभा में संबोधित करेंगे, योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में दिवगंत विधायक वीरेंद्र सिरोही की पत्नी उषा सिरोही के लिए वोट मांगने बुलंदशहर आ रहे हैं। प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं बुलंदशहर में भाजपा की रैली की युद्ध स्तर की तैयारियां चल रही है और कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुलंदशहर की जनता से क्या वादा करते है।