नोएडा। सेक्टर-105 स्थित सीएनजी पंप के पास कार चालक ने शनिवार सुबह किशोरी रिशा को टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस को अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है।
सेक्टर-105 स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी ईश्वर की सात साल की बेटी रिशा है। वह सुबह करीब 11 बजे पानी भरने के लिए सीएनजी पेट्रोल पंप पर गई थी। जब वह पानी भरकर वापस आ रही थी तो तभी कार चालक तेज गति से आया। उसने किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से किशोरी को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार को घटना की जानकारी दी है। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।