ग्रेटर नॉएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में मामूली कहासुनी पर दो लोगों ने फावड़े से एक किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रेटर नोएडा के निजी एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर गांव निवासी सतपाल रविवार को अपने खेत से लौट रहे था। तभी उनकी गांव निवासी दो लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इन लोगों ने सतपाल पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित परिवार ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।