ग्रेटर नोएडा : जिले में शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु पर्व मनाने की तैयारियों में जुटे रहे। लोगों ने सुबह के समय मंदिरों और घरों में पूजा अर्चना करने के बाद खिचड़ी बनाई। भगवान सूर्य देव से परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई। विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। जगह-जगह श्रद्धालु स्टाल लगाकर खिचड़ी का प्रसाद वितरण करते दिखाई दिए। इसके अलावा मूंगफली व रेवड़ी बांटी गई। बता दें कि सूर्य के उत्तरायण होने पर प्रत्येक वर्ष की 14 जनवरी को पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ग्रेटर नोएडा के अल्फा कामर्शियल बेल्ट, सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, ईटा समेत अन्य सेक्टरों में भी जगह-जगह स्टाल लगाकर सेक्टरवासी खिचड़ी का प्रसाद वितरित करते दिखाई दिए। गांवों में भी पर्व की रही धूम
ग्रामीण अंचलों में भी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांवों में इस पर्व पर बुजुर्गो व अपने से बड़ों से आशीर्वाद लेने की परंपरा है। गांवों में रूठे सगे संबंधियों को इस दिन मनाने की परंपरा है। महिलाओं ने अपने बुजुर्गों को
कपड़े व खाने पीने का सामान दान कर परंपरा को निभाया। महिलाएं गीत गाते हुए रूठों को मनाने पहुंची। बाक्स
जरुरतमंदों को बांटे कंबल
महिला उन्नति संस्था सदस्यों ने पर्व को सामाजिक समरसता के रूप में मनाया। इस दौरान गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल के नेतृत्व में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। इस दौरान पूनम सिंह, सीमा , सुधा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे