नोएडा। शहर में हुए सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोरखा गांव निवासी 72 वर्षीय ब्रह्मा देवी मंगलवार सुबह फेज-2 में पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सेक्टर-49 क्षेत्र में सोमवार को हुई दुर्घटना में बुलंदशहर निवासी चेतन गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने उसको नियो अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर-39 निवासी परवल सोमवार शाम बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।