बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर: बुलंदशहर में फिर एक बार रिश्तों के कत्ल की कहानी निकलकर सामने आई है। बीती 31 जुलाई को खुर्जा के मोहल्ला विकासनगर निवासी अशोक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर, पहले पति की तकिए से गला दबाकर हत्या की, और मृतक के शव को अपनी साड़ी का फंदा बनाकर छत लगे पंखे पर टांग दिया।
पुलिस ने यह खुलासा तब किया जब मृतक के भाई ने अपनी भाई की हत्या की आशंका जताते हुए अपनी भाभी और उसके प्रेमी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराई, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ।
पुलिस की मानें तो पीएम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद पुलिस ने जब इस गुत्थी को सुलझाना शुरू किया तो सारी हकिकत सामने आ गई। पुलिस ने अशोक की मौत से पर्दा उठाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।
बता दें कि 30 जुलाई रात में अशोक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी,फंदे पर अशोक का शव झूलता पाया गया था।अशोक गौतमबुद्धनगर में उधान विभाग में लिपिक के पद पर तैनात था। वहीं मृतक अशोक के भाई ने अपनी खुद पर भाभी हत्या का शक जताते हुए अपनी भाभी समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के बाद ने जांच शुरू की गई तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों खुद अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उन्होंने मृतक की गला दबाकर पहले हत्या की और फिर उसके शव को फंदे पर टांग दिया।
आरोपियों ने बताया कि अशोक की हत्या के बाद वो शादी करना चाहते थे जिसके चलते उन्होंने इस हत्यकांड को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक की आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को सलाखों के पीछे भेज दिया।