ग्रेटर नोएडा:- दादरी क्षेत्र के डेरी स्केनर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा सुदीक्षा भाटी का मनचलों द्वारा उसकी स्कूटी का पीछा करने और छेड़छाड़ करने से हुई सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव के नेतृत्व में उनके परिवार से मिला और पीड़ित परिवार की दो लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया, साथ ही प्रदेश में सपा सरकार गठन होने के बाद परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि जिले का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली बेटी के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद निंदनीय है। इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए होनहार बेटी सुधीक्षा भाटी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार का गठन हुआ है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। अपराधियों के बढ़ते हुए हौसलों से प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं रही है, जिससे महिलाओं में भय व्याप्त है औरवह घर से बाहर निकलने में अपने आप को असुरिक्षत महसूस कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। इस मौके पर फकीर चंद नागर, कृशान्त भाटी, श्याम सिंह भाटी, विकास भनौता, महेश लुहारली, आदि मौजूद रहे।