नॉएडा के थाना 58 क्षेत्र के डी पार्क में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशो के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा व एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद किया है। वही पुलिस की माने तो घायल बदमाश की पहचान चीनी उर्फ़ आजाद और आश मोहम्मद के रूप में हुई है। जाँच में पता चला है, कि आश मोहम्मद पहले यहां से डकैती मामले में जेल जा चुका। साथ ही पुलिस और जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
तस्बीरों में पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में घायल बदमाशों को भर्ती करा रहे ये पोलिसकर्मिओं को आप देख सकते है। दरअसल आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर थाना 58 क्षेत्र की एनआईबी चौकी के पास पुलिस द्वारा चैकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में आते दिखे, पुलिस ने इन्हे रोकने की कोशिश की तो भागने लगे। जब पुलिस ने इनका पीछा किया, और डी पार्क के पास बदमाशों ने अपने आपको घिरता देख पुलिसपार्टी पर फायिरंग करना शुरू करदी। पुलिस द्वारा क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उपचार के लिए घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
पुलिस के आलाधिकारिओं की माने थाना 58 पुलिस ने दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया है, जोकि दोनों ही मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जांच में पता चला है, कि घायल दोनों बदमाशों की पहचान चीनी उर्फ़ आजाद निवासी डासना और आश मोहम्मद निवासी बागपत का रहने वाला है। जोकि यहां से पहले भी डकैती के मामले में जेल जा चुका है। वही इन दोनों के बारे में पुलिस और गहनता से जांच कर रही है। वही इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा व एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद किया है।
वही डॉक्टर की माने तो पुलिस ने दो घायलों को यहां भर्ती कराया था, जिनके पैर में गोली लगी हुई थी। लेकिन हमारे सुबिधा न होनेके कारण हम उन्हें दिल्ली रेफर कर रहे हैं।
Raw Whois Data