बरेली। घटना अनुसार यहां एक अपराधी का पुलिस द्वारा पीछा करने पर देशी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। यह वारदात शनिवार को बरेली जिले के फरीदपुर इलाके में हुई।
पुलिस ने बताया की हिस्ट्री-शीटर अजय सिंह अपने दो साथियों- अभिषेक और आंचल के साथ एक स्थानीय लकड़ी व्यापारी के घर को लूटने वाला था। तभी पुलिस की एक टीम वहां मौके पर पहुंच गई और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। चोरों वैन गाड़ी जो बंद और खाली घर के सामने खड़ी की थी। गश्त पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पहले भी उसी वैन को दूसरे सुनसान रास्ते पर पाया खड़ा था और उन्हें शक हो गया था।
मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस घर के अंदर गई तो उन्होंने अजय सिंह को अंदर पाया और उसे अपने हथियार डालने के लिए कहा। पुलिस ने दावा किया कि सिंह ने उन पर गोली भी चलाई और फिर पड़ोसी के घर भाग गया, जिसके बाद पुलिस ने भी उसका पीछा किया। पुलिस के पलटवार के डर से उसने छत पर खुद को गोली मार ली।
पुलिस ने बताया कि आंचल वैन में सवार होकर भागने में सफल हो गयी लेकिन अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आंचल को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक अजय सिंह और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ डकैती और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालांकि, अजय सिंह के परिवार का आरोप है कि उन्हें पुलिस ने ही गोली मारी थी। परन्तु उनकी तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया है कि हिस्ट्री-शीटर अजय सिंह ने पुलिस से घिर जाने और भागने का रास्ता नहीं मिल पाने की वजह से अपनी देसी पिस्तौल से खुद को ही गोली मार ली। टीम ने उसे एक घर की छत पर मृत पाया है।”
एडिशनल एसपी (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया है कि, “अजय सिंह के खिलाफ बरेली में डकैती के कई मामले दर्ज हैं। संभावना है कि मुठभेड़ के डर से ही उसने यह कदम उठाया है।”