कॉमेडियन भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया की शादी के तकरीबन दो साल बीत गए हैं| शादी के बाद ये कपल पर्दे पर सक्रिय है| लेकिन पर्सनल लाइफ की बात करें तो भारती सिंह जल्द मां बनने की सोच रही हैं| भारती सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि मैं और हर्ष लिंबाचिया 2019 के अंत तक पैरेंट्स बनने की प्लानिंग कर रहे हैं|
बेबी प्लानिंग के बारे में भारती सिंह ने कहा, मैं अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक काम करना चाहती हूं| कितना अच्छा होगा सोचो मैं और मेरा बेबी एक साथ कॉमेडी करते हुए स्टेज पर नजर आएंगे| हाल ही में एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने बताया, ”मुझे और हर्ष को बच्चे बहुत पसंद हैं| हर्ष तो गलियों में लोगों के बच्चे उठाता रहता है” भारती सिंह टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं| इन दिनों भारती सिंह इंडियाज गॉट टैलेंट शो को होस्ट कर रही हैं| इस शो में बतौर जज मलाइका अरोड़ा, किरण खेर और करण जौहर शामिल हैं|
भारती सिंह जल्द अपने पति के साथ खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आने वाली हैं| इस शो को डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं| इसी के साथ भारती साथ कपिल शर्मा शो में नजर आ सकती हैं |कपिल शर्मा संग भारती के रिश्ते पारिवारिक हैं| हाल ही में 12 दिसंबर को कपिल शर्मा की गिन्नी चतरथ संग हुई शादी में भारती ने धमाल मचाया था|सोशल मीडिया पर कपिल-गिन्नी के वेडिंग रिसेप्शन के वीडियो और फोटो छाए| कपिल के फैनक्लब पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कॉमेडियन भारती, कपिल-गिन्नी संग डांस कर रही हैं.