हिमाचल के छह शहरों की न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे लुढ़क गया है। केलांग का न्यूनतम तापमान सबसे नीचे माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार आगामी 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।
राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही जबकि सुबह और रात के समय ठंड रही। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री तक घट गया है। सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार है। केलांग में न्यूनतम तापमान -8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भुंतर में न्यूनतम तापमान -1.1, केलांग -8.8, मनाली -1.6, कल्पा -3.0 धर्मशाला 6.4, ऊना 0.8, नाहन 4.5, पालमपुर 3.0, सोलन -0.5, कांगड़ा 2.8, बिलासपुर 2.1, हमीरपुर 2.6. चंबा 0.5, डलहौजी 5.7 और कुफरी 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
बरठीं में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, शिमला का अधिकतम तापमान 16.3, सुंदरनगर 19.2, भुंतर 18.2, कल्पा 12.7, धर्मशाला 16.4, ऊना 21.6, नाहन 17.3, केलांग 8.3, कांगड़ा 20.6, बिलासपुर 18.4, हमीरपुर 20.3, चंबा 18.4 और डलहौजी में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।