नोएडा के सेक्टर 71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में मधुमक्खियों ने दो बच्चों पर हमला बोल दिया। दोनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए लोगों ने बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि यह बच्चा पहले से ही मृत अवस्था में आया था। वहीं, दूसरे बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
शिव शक्ति अपार्टमेंट स्थित पार्क के इसी के पेड़ पर मधुमक्खियों ने अपना डेरा जमा रखा है लोगों ने बताया कि 7 वर्षीय देव और 8 वर्षीय सैंडी गर्मियों की छुट्टी बिताने सेक्टर-71 के शिव शक्ति अपार्टमेंट में रहने वाले अपनी नानी के घर आए थे। सोमवार की रात करीब 8 बजे दोनों बच्चे अपनी नानी के साथ पास के पार्क में आए थे। वे वहां खेल रहे थे, तभी एक मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोली दिया। बुरी तरह से घायल दोनों बच्चों को पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराय गया, जहां डाक्टरों ने 7 वर्षीय देव को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि उसे ब्रॉड डेड लाया गया था। जबकि दूसरे बच्चे सैंडी की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेज-तीन की पुलिस ने वन विभाग को पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें घटना के बाबत भी बताया। वन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह छत्ते को वहां से हटाया। उसके बाद वहां टहल रहे लोगों ने चैन की सांस ली।