बेंगलुरु। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद से ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एक्शन (Basavaraj Bommai) में आ गए हैं। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर वह भी सतर्क हो गए हैं। सीएम बसवराज बोम्मई प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिले का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को बताया कि वह राज्य के ऐसे सीमावर्ती जिलो का दौरा करेंगे, जहां पर कोरोना के चलते स्थिति ठीक नहीं है। इस दौरान वह मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे।
सीएम बोले- कोराना की ताजा स्थिति पर करेंगे चर्चा
सीएम ने कहा, ‘मैं आज मैसूर जिले की यात्रा करूंगा। इस दौरान कोरोना की स्थिति पर अधिकारियों के साथ चर्चा करुंगा। इसके साथ ही ऐसी सीमावर्ती इलाकों का दौरा करुगा, जहां कोरोना से स्थिति बिगड़ी हुई है’। मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा से पहले यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस दौरान वह चामुंडेश्वरी मंदिर और सुत्तूर मठ जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां परएक प्रमुख लिंगायत मदरसा है।
महाराष्ट्र-कर्नाटक ने सीमा से लगे सबी जिलों में लगाया वीकेंड लॉकडाउन
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पड़ोसी राज्य केरल और महाराष्ट्र, कर्नाटक सरकार ने सीमा से लगे सभी जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन फिर भी संक्रमण के प्रसार को चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि लगावी, बीदर, विजयपुरा और कलबुर्गी ऐसी सीमाएं हैं, जहां पर वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं दक्षिण में कन्नड़, कोडागु, मैसूर और चामराजनगर में भी कर्फ्यू लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले शुक्रवार को स्थिति की समीक्षा करते हुए नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक जिले में मंत्रियों की प्रतिनियुक्ति भी की है।