नोएडा में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची फेज-3 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित पृथला गांव में 20 वर्षीय लकी कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि रविवार रात लकी अपने मकान की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गया। नीचे गिरने के कारण लकी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची फेज-3 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।